5 Best AI Digital Marketing Tools/5 बेहतरीन AI डिजिटल मार्केटिंग टूल्स
Hello everyone, स्वागत है आप सबका इस ब्लॉग में अगर आप है एक Digital Marketer तो आज का ये ब्लॉग होने वाला है आपके लिए बहुत useful क्योंकि इस ब्लॉग मे हम बात करने वाले है 5 best AI digital marketing tools के बारे में जो कि आपकी digital marketing journey में बहुत काम आने वाले है।
तो आइये जानते हैं उन टूल्स के बारे में जो कि आपकी बहुत help करने वाले हैं साथ ही इस ब्लॉग में जितने भी tools की जानकारी आपको दी जायेगी वो सारे एकदम free of cost हैं जिसका मतलब है कि आपको अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है तो चलिए फिर ब्लॉग को शुरू करते हैं।
Table of Contents
1. Copy.Ai
तो हमारा पहला टूल हैं Content writers के लिए। जैसा कि आप सभी जानते है डिजिटल मार्केटिंग में चाहे आप SEO कर रहे है या social media देख रहे हैं content बहुत जरुरी role play करता है। इसलिए आज डिजिटल मार्केटिंग में सबसे ज्यादा AI की जरूरत content writing में ही पड़ रही है। तो content writing के लिए सबसे बेहतर टूल है Copy.AI इस टूल की सबसे अच्छी बात ये है की ये एक free टूल है और आप इसमें अपना basic content writing का काम कर सकते है और इसके साथ ही इस AI के और features भी है जो आपके बहुत काम आने वाले है।
जैसे इसके एक फीचर “Free Marketing Email Generator” की मदद से आप कुछ ही मिनटों में एक effective marketing email generate कर सकते है और “Sentence Rewriter” से आप मन चाहे ढंग से अपने sentence को बदल सकते है। इनके साथ ही और भी कई features आपको हमारे पहले AI टूल Copy.AI में मिल जाएंगे जिनका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है।

यदि आप इसके बार में और अधिक जानना चाहते है तो आप नीचे दिए Link पर क्लिक कर के इसे और detail में explore कर सकते हैं
Copy.ai Website- https://www.copy.ai
2. Content At Scale
इसी के साथ ही हमारा अगला टूल है Contentatscale.AI ये एक ऐसा AI टूल है जो किसी भी content को check करके ये बता सकता है कि ये human written content है या Artificial Intelligence द्वारा generate किया गया content तो अगर आप कुछ ऐसा कंटेंट लिख रहे है और आप जानना चाहते है कि वो human written है या AI Generated तो आप अपने content को इस टूल पर paste करके देख सकते है। साथ ही ये टूल 98% accurate prediction का दावा करता है जो कि काफी अच्छी बात है।
इस tool की सबसे ख़ास बात यह है कि अगर इसे आपके content का कोई हिस्सा AI generated या robotic लग रहा है तो ये उस sentence या paragraph को mark कर देता है जिससे आपको आसानी से पता चल जाता है कि आपके content का कोनसा हिस्सा AI generated लग रहा है और आप उसे बदल सकते है। तो अगर आपको अपना content check करना है या आप फिर आप चाहते है कि google आपका content trace न कर पाए तो ये टूल आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है।

इस टूल के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर click करे।
Content at Scale Website:-https://contentatscale.ai/
3.VIDIQ
तो हमारा अगला tool उन लोगों और digital marketing professionals के लिए है जो कि अपना Youtube चैनल शुरू करना चाहते है और अपने काम या channel से related Video idea’s की तलाश में हैं। तो अगर आप भी उनमे से एक हैं तो ये टूल आपके लिए game changer साबित हो सकता है। VIDIQ एक AI video idea generator टूल है जिसके जरिये आप viral video content के आईडिया ले सकते है।
यहाँ पर आप बड़ी आसानी से अपने channel और उससे जुडी category के बारे में बता कर ढेरों idea generate कर सकते है और अपनी Youtube journey शुरू कर सकते हैं।
इस tool से जुडी और जानकारियों को जानने के लिये नीचे दिए गए link पर click कीजिये।
VidIQ Websit:-https://vidiq.com/

4. Forms.app
अगर आप एक digital marketer है या आपका अपना business है तो अपने काम और बिज़नेस को और बेहतर बनाने के लिए आपको हमारा अगला tool जरूर use करना चाहिए जो कि है Forms.app इस AI tool की मदद से आप with in seconds extensive forms बना सकते है।
आप को simply इस टूल पर आकर अपने keywords इनपुट करने हैं और कुछ ही seconds में ये आपके keyword के according form आपके लिए generate कर देगा इस टूल की मदद से आप registration form और feedback forms आसानी से generate कर सकते है और उनका अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है।
Forms.app Website:-https://forms.app/

5.Pre Post SEO Tool
अगर आप अपने blog post के लिए article लिखते है तो आप जानते होंगे कि आपके article का 100 % unique होना कितना ज्यादा जरुरी है।अगर आपका आर्टिकल unique नहीं होगा तो आपको अपने आर्टिकल को rank कराने और Adsens से related कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा तो कैसे पता करें की आपका article unique है या नहीं।
आपकी इसी समस्या का समाधान है हमारा ये टूल जिसका नाम है Pre Post SEO टूल इस टूल की मदद से आप अपने आर्टिकल की uniqueness check कर सकते है। ये टूल कुछ ही seconds में आपके आर्टिकल की जाँच कर बता देगा कि वो कितना प्रतिशत unique है।
सबसे अच्छी बात यह है कि ये टूल एकदम free है और आपके article की uniqueness check करने के साथ ही इसमें कई additional features भी है जो आपके आर्टिकल को और बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते है।
इनमे से कुछ features नीचे दिए गए है।
1. Article Rewriter
2 Paraphsing tool
3. Text Summerizer
4. Grammer Checker
etc.
कुल मिलाकर देखा जाए तो ये एक all round tool है जो आपके काम को और भी ज्यादा आसान बना देगा।

इस tool को अधिक detail में एक्स्प्लोर करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर click करें।
Pre Post SEO website:-https://www.prepostseo.com/
साथ ही अगर आप digital marketing practically सीखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर आपको enrollment form मिल जाएगा form को fill कीजिये और join करिये हमारी 2 दिनों की free demo classes
Enrollemnet Link:-https://admission.distoninstitute.com/register.php
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो comment section हमे जरूर बतायें साथ ही अगर आप चाहते है कि हम आपके लिए इस ब्लॉग का पार्ट 2 लेकर आएं जिसमे और भी interesting AI Digitial Marketing Tools की जानकारी आपको दी जाए तो let us know in the comment section .



