Dev Deepawali date 2023 देव दीपावली की तारीख पर कन्फ्यूजन, जानें सही तारीख और पूजा का मुहूर्त
(देव दीपावली मुहूर्त) Dev Deepawali Muhurat 2023
अगर आपको देव दीपावली की तिथि पर कोई शक है, तो देव दीपावली पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर रविवार को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से 27 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक है।

Table of Contents
देव दीपावली पूजा (Dev Deepawali Puja)
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देव दीपावली या देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। देव दीपावली दिवाली के पंद्रह दिन बाद आती है। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी के मंदिर और गंगा नदी के घाट दीयों की रोशनी से जगमगाते हैं। मानो सभी देवता स्वर्ग से काशी में दिवाली मना रहे हों। देव दीपावली पर इस साल तीन शुभ अवसर हैं। क्या आप जानते हैं कब देव दीपावली है? देव दीपावली का महत्व और शुभ मुहूर्त क्या है?
अगर आपको देव दीपावली की तिथि पर कोई शक है, तो देव दीपावली पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर रविवार को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से 27 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक है।
देव दीपावली का महत्व (dev diwali importance)
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव ने असुरराज त्रिपुरासुर का वध करके देवों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. इस वजह से देवी और देवताओं ने शिव नगरी काशी में गंगा के तट पर स्नान किया, दीप जलाए और भगवान शिव की पूजा की. वह देवों की दीपावली थी, जो कार्तिक पूर्णिमा को प्रदोष काल में मनाई गई. तब से हर साल कार्तिक पूर्णिमा को काशी नगरी में गंगा के घाटों पर देव दीपावली मनाई जाती है. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.



