Dehradun Dussehra 2023:भारत का सबसे ऊंचा रावण का पुतला,यहां बनकर हुआ तैयार,इको फ्रेंडली पटाखों का हो रहा इस्तेमाल

देहरादून Dussehra
24 अक्टूबर को देश भर में दशहरा (Dussehra 2023) उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को, हर साल की तरह, देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में दशानन रावण का दहन किया जाएगा। देहरादून में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब दून में 131 फीट का सबसे ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। इस पुतले की खासियत यह है कि इसमें कम पटाखों का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल है। बताई जा रही है कि इसकी लागत बारह लाख है। शिल्पकार तेजिंदर चौहान पांच बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाले और उनकी टीम इसमें जुटे हुए हैं.

दशहरा बन्नू बिरादरी कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद से बन्नू बिरादरी बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए दूनवासियों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि बन्नू बिरादरी 75 वर्षों से दशहरा पर्व पर लंका दहन का भव्य आयोजन करती आई है। इस बार विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले शिल्पकार तेजिंदर चौहान के हाथों रावण के पुतले में जान फूंकी जा रही है, इसलिए कार्यक्रम और भी बड़ा होगा।
शिल्पकार तेजिंदर ने वादा किया है कि देहरादून में ही देश का सबसे ऊंचा पुतला फूंका जाएगा। उनका कहना था कि इसे बनाने में तीन महीने लगेंगे और लंका, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले के साथ कुल 12 से 13 लाख रुपये लगेंगे। तेजिंदर चौहान पिछले तीन महीने से 25 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा है। यह ध्यान दिया गया है कि पुतले में इको फ्रेंडली पटाखे ही लगाए जाएं, ताकि देहरादून के परेड ग्राउंड की ग्रीनरी पर बुरा प्रभाव न पड़े, बताते हैं संतोख। उनका कहना था कि दशहरे की तैयारी करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं।