ऐसा होगा भव्य सजी धजी राम नगरी अयोध्या में पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सड़कों और रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाया गया है। राम के चित्र हर जगह हैं। PM के आगमन से लोग बहुत उत्साहित हैं।
राम नगरी अयोध्या(ayodhya)
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे, जहां वे राम नगरी को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। PM मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी का स्वागत करने के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार है। PM के आगमन के लिए अयोध्या में विशेष तैयारियां की गई हैं। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट फूलों से सजाए गए हैं. वहाँ भगवान राम की बड़ी-बड़ी तस्वीर भी लगाई गई है। दीवारों पर भगवान राम के चित्र रंगों से उकेरे गए हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम का जीवन चित्रित है,जो देखने में बहुत सुंदर लग रहे हैं।
अयोध्या की सड़कों से लेकर घाट तक काफी सुंदर है। अयोध्या में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। राम भगवान की पूजा में पूरी अयोध्या समर्पित है। साधु संत से लेकर आम लोग खुश हैं। वहीं पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। पुलिस हर जगह तैनात है।