By bharatkasankalp News 19/11/2024
ऊंचाई: 12,500 फीट समय: 5 दिन केदारकंठा ट्रेक सर्दियों के सबसे लोकप्रिय ट्रेक्स में से एक है। यहां की सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियां और 360-डिग्री व्यू आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस ट्रेक पर आपको जूडा का ताल और स्नो-क्लैड जंगलों का अनुभव भी मिलेगा।
ऊंचाई: 13,100 फीट समय: 3-4 दिन 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से प्रसिद्ध चोपता, सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाता है। इस ट्रेक पर आपको तुंगनाथ मंदिर, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है, और चंद्रशिला पीक से हिमालय की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी।
ऊंचाई: 9,915 फीट समय: 2 दिन नाग टिब्बा ट्रेक, खासतौर पर वीकेंड एडवेंचर के लिए परफेक्ट है। यहां आपको बर्फ से ढकी चोटियों का नज़ारा और कुदरत का करीब से अनुभव करने का मौका मिलता है। यह ट्रेक शुरुआती लोगों के लिए भी उपयुक्त है।
ऊंचाई: 12,500 फीट समय: 6 दिन सर्दियों में यह बुग्याल बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेता है। इस ट्रेक के दौरान नंदा देवी और त्रिशूल चोटियों के शानदार नज़ारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां का शांत वातावरण ट्रेकिंग का मज़ा दुगना कर देता है।
ऊंचाई: 11,700 फीट समय: 6-7 दिन हर की दून ट्रेक को 'वल्ली ऑफ गॉड्स' के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में यह स्थान बर्फ की चादर से ढक जाता है, जो इसे एक परी-कथा जैसी जगह बना देता है। यहां का लोकल कल्चर और वन्य जीवन भी देखने लायक है।
– सर्दियों के ट्रेक पर हमेशा अच्छे क्वालिटी के गर्म कपड़े और बूट्स ले जाएं। – अपने साथ पावर बैंक और टॉर्च रखना न भूलें। – अपने गाइड की सलाह को हमेशा फॉलो करें। – खुद को हाइड्रेटेड रखें और एनर्जी स्नैक्स साथ रखें।