सरकार ने बताया सोशल मीडिया पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित, क्या है Cyber Stalking
Cyber Stalking हम आज साइबर स्टॉकिंग पर चर्चा करेंगे क्योंकि साइबर क्राइम की घटनाएं दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही हैं। क्या आप जानते हैं साइबर स्टॉकिंग क्या है और यह आपको किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है? आइए इससे बचने के लिए कुछ उपाय बताते हैं।
Cyber Stalking का शब्द शायद आप में से बहुत कम लोगों ने सुना होगा, लेकिन ये एक प्रकार का साइबर क्राइम है। Cyber Crime की घटनाओं की तेज वृद्धि ने डिजिटल प्राइवेसी को भी खतरा बना दिया है। जब हम सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो शेयर करते हैं, तो हम नहीं जानते लेकिन जाने-अनजाने हम स्टॉकर तक इस बात की जानकारी पहुंचा रहे होते हैं कि फोटो कहां ली गई है और आप कहां हैं.
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर सरकार का एक ऑफिशियल हैंडल है जो Cyber Crime से जुड़े मामलों के बारे में आम जनता को जागरूक करने का काम करता है. इस अकाउंट का नाम है Cyber Dost, साइबर दोस्त अकाउंट से कुछ घंटों पहले एक पोस्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि आप किस तरह से साइबर स्टॉकर की नजरों से खुद को सेफ रख सकते हैं.
क्या है साइबर स्टॉकिंग(What is Cyber Stalking)
साइबर स्टॉकिंग का अर्थ है किसी को सोशल मीडिया, ईमेल या फिर टैक्स्ट मैसेजिंग के माध्यम से पीछा करना (स्टॉक करना) या उसे परेशान करना। आसान शब्दों में, डिजिटल मीडिया के माध्यम से स्टॉक करना साइबर स्टॉकिंग है।

उदाहरण, जैसे सोशल मीडिया पर हैरेसमेंट झेलना, साइबर स्टॉकिंग को समझा सकते हैं। यदि आप साइबर स्टॉकिंग से बचना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी नहीं शेयर करें. आप कहीं भी घूम रहे हैं तो अपनी लोकेशन भी नहीं शेयर करें। व्यक्तिगत गोपनीयता को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर कभी भी मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहिए।
Cyber Crime Helpline Number
अगर आपके साथ भी अगर ऐसी कोई घटना हो जाए तो आप किस नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं? आइए आपको बताते हैं. आज ही अपने मोबाइल में 1930 नंबर सेव कर लें.



