प्रदोष व्रत आज, इस तरह पूजा करेंगे तो मिलेगी भगवान शिव की कृपा? होंगे सभी सपने पूरे

WhatsApp Join Whats App Channel

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है, आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत है। आज भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024)

आज शिव भक्तों को समर्पित प्रदोष व्रत की पूजा अर्चना की जाएगी। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा की जाती है, लेकिन इस बार बुधवार के दिन है, इसलिए भगवान गणेश की भी पूजा करने से उनका भी आशीर्वाद मिलता है। इसलिए इस दिन की पूजा और भी महत्वपूर्ण है।

प्रदोष व्रत करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं, ऐसा माना जाता है। इस विशेष दिन पूजा करने से भगवान शिव की कृपा से सुख-समृद्धि और सफलता मिलेगी। शिव चालीसा के पाठ और शिव मंत्रों का जाप करने से भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा मिलती है।

प्रदोष व्रत के पूजा का शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Pooja subh Muhurt)

07 फरवरी, बुधवार को प्रदोष व्रत की पूजा की जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजे 5 मिनट से 8 बजे 41 मिनट तक चलेगा। बार बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा।

भोले बाबा को इस तरह करें प्रसन्न (Pradosh Vrat Shivji pooja vidhi)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनना चाहिए। अब भगवान शिव को पूरी श्रद्धा से घर पर या मंदिर में घी का दीपक जलाकर पूजा करें। शिव चालीसा पढ़ने के बाद पंचामृत से भगवान शिव या शिवलिंग को स्नान कराएं। फिर से साफ जल से स्नान कराने के बाद चावल और खीर, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का भोग अर्पित करें।

सुबह और शाम प्रदोष व्रत में पूजा की जाती है। इसलिए सुबह की पूजा करने के बाद शाम को भी भगवान शिव की पूजा करना न भूलें। भगवान शिव के अलावा माता पार्वती और भगवान गणेश को भी पूजें। पूजा को आरती से समाप्त करें और घर में सुख और समृद्धि की कामना करें।

Shaurya Singh

I am a writer and content creator with a passion for exploring ideas that inform, inspire, and engage readers. With experience spanning news, travel, technology, social issues, and Trending Topics. I am brings clarity and creativity to every piece of content. Shaurya also loves to explore local cities, uncovering unique stories, cultures, and experiences that often go untold. Whether simplifying complex topics or highlighting hidden gems, his writing is grounded in research, relevance, and a reader-first approach. When he's not writing, he's either on the road discovering new places or working on digital projects that aim to make information more accessible to everyone.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Hidden Gems of Uttarakhand: A Visual Journey Uttarakhand’s Secret Festivals: A Cultural Odyssey Uttarakhand’s Glorious Panch Kedar: Temples of Eternal Grace 5 Most Disappointing Mobile games of 2024 Appreciation Quotes . “The Power of Knowledge: Unlocking Your Potential Through Education” Simple ways to brighten someone’s day. 7 Essential Tips For Effective Reading. सर्दियों में उत्तराखंड के ये 5 शानदार बर्फ से भरे ट्रेक्स सभी को एक बार जरूर करने चाहिए (Best Winter Treks Of Uttarakhand) 5 One Pot Vegetarian Meals