कब है इस साल होली और होलिका दहन 24 या 25 मार्च, जानिए सही तारीख शुभ मुहूर्त

WhatsApp Join Whats App Channel

होली कब है 2024 (Holi 2024)

हर साल होली का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन देश भर में लोग गले मिलते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली कब मनाई जाएगी? आइए जानते हैं.

होली त्योहार (holi festival india 2024)

फाल्गुन में होली, वर्ष का सबसे बड़ा रंगों का त्योहार मनाया जाता है। यह उत्सव दो दिन चलता है। पहले दिन होलिका दहन की जाती है, और दूसरे दिन होली को अलग-अलग रंगों से खेला जाता है। इन दिनों का अलग महत्व है। हर साल की तरह, लोगों को होली की सही तारीख पर संदेह है। आपको पता है कि 24 या 25 मार्च को होली आखिर किस दिन मनाई जाएगी।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (holika dahan kab hai subh muhurt)

इस वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होगी। जो अगले दिन दोपहर 12:29 बजे खत्म हो जाएगा। इसलिए रविवार, 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 11 बजे 13 मिनट से 12:27 बजे तक चलेगा। यानी होलिका 1 घंटा 14 मिनट तक दहन किया जा सकता है।

महाशिवरात्रि 2024

24 मार्च को होलिका दहन होगा। इसलिए 25 मार्च को रंगनी धूलिवंदन खेला जा सकता है। देश भर में रंगीन होली मनाई जाती है। यह दिन है जब अजनबी अपने हो जाते हैं और शत्रु भी एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं।

होलिका दहन पूजा (holika dahan kab hai)

होलिका दहन के लिए सड़क किनारे या चौराहे पर लकड़ी, कंडे, झाड़ियां इकट्ठा कर एक सप्ताह पहले होलिका तैयार की जाती है। लकड़ियों के इस ढेर को होलिका दहन के दिन जलाया जाता है। गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्तियां भी बनाई जाती हैं। चावल, फूल, कपास, फूलों की माला, हल्दी, मूंग, गुलाल, नारियल, बताशा और पांच से सात प्रकार के अनाज पूजा सामग्री में शामिल हैं। इसके बाद होलिका की पूजा और दहन किया जाती है।

होली कब और क्यों मनाई जाती है(holi kyu manaya jata hai)

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को अपनी बहन होलिका के जरिए जिंदा जलाना चाहता था, लेकिन प्रहलाद की भक्ति की जीत हुई और होलिका आग में जलकर भस्म हो गई. तभी से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है और होलिका दहन के अगले दिन रंगों का उत्सव मनाया जाता है. रंग वाली होली को दुलहंडी के नाम से भी जाना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Appreciation Quotes . “The Power of Knowledge: Unlocking Your Potential Through Education” Simple ways to brighten someone’s day. 7 Essential Tips For Effective Reading. सर्दियों में उत्तराखंड के ये 5 शानदार बर्फ से भरे ट्रेक्स सभी को एक बार जरूर करने चाहिए (Best Winter Treks Of Uttarakhand) 5 One Pot Vegetarian Meals 7 Simple yet impactful practices to add to your daily routine. 6 Most Popular Coffee Drinks “Happy New Year Wishes 2025!” Avatar 3: Journey Beyond Pandora – Discover New Worlds, Tribes, and Mysteries